आरा, जून 16 -- -सबमर्सिबल का स्टार्टर और चार पंखे चुरा ले गये -पहले भी स्कूल से चोरी हो चुका है सबमर्सिबल पंप बिहिया। निज संवाददाता भोजपुर के बिहिया थाना क्षेत्र के कुंआरदह स्थित प्राथमिक विद्यालय में सोमवार की रात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है। चोरों ने स्कूल के कमरे के दरवाजे की कुंडी तोड़कर वहां रखे चार पंखे और सबमर्सिबल पंप का स्टार्टर चुरा लिया है। इस मामले को लेकर विद्यालय के प्रधानाध्यापक मो. मनुव्वर अंसारी की ओर से मंगलवार को बिहिया थाने में लिखित आवेदन देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने का अनुरोध किया गया है। यह भी पढ़ें- कुंअरदह प्राथमिक विद्यालय में दरवाजे की कुंडी तोड़ चोरीछात्रों पर असर यह भी पढ़ें- मऊआइमा के दो परिषदीय स्कूलों में चोरी, एफआईआर यह भी पढ़ें- प्राथमिक विद्यालय से चोर खोल ले गए पंखा

हिंदी ह...