कीवी गेंदबाजों ने भारत को दिन में दिखाए तारे, क्राइटचर्च में जैसे-तैसे 100 के पार पहुंचा इंडिया का स्कोर
नई दिल्ली, नवम्बर 28 -- क्राइस्टचर्च में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में भारतीय बल्लेबाजी न्यूजीलैंड के गेंदबाजों के सामने लड़खड़ाती हुई नजर आई है। दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक टीम इंडिया ने अपने 6 कीमती विकेट गवां दिए हैं और स्कोर सिर्फ 116 रन है। ध्रुव जुरेल 45 गेंदों में 7 रन बनाकर पवेलियन लौटे हैं। भारत न्यूजीलैंड से अभी भी पहली पारी के आधार पर 240 रन पीछे है। शनिवार को 356 रनों पर न्यूजीलैंड के ऑलआउट हो जाने के बाद बल्लेबाजी करने आई टीम इंडिया की शुरुआत अच्छी नहीं रही। सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल बिना कोई रन बनाए पवेलियन लौट गए भारत का पहला विकेट शून्य के स्कोर पर गिरा। इसके बाद देवदत्त पडिक्कल और लोकेश राहुल ने दूसरे विकेट के लिए 33 रनों की साझेदारी की। पडिक्कल में सब्र की कमी दिखी और वे 20 गेंदों में 21 रन बनाकर पवेलियन लौटे। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.