शाहजहांपुर, दिसम्बर 27 -- कीलापुर गांव में रामगंगा नदी पर बनने जा रहे पैन्टून पुल का क्षेत्रीय विधायक हरिप्रकाश वर्मा ने शुक्रवार को विधिवत शिलान्यास किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि पैन्टून पुल के निर्माण से क्षेत्र में विकास के नए रास्ते खुलेंगे और कटरी क्षेत्र के लोगों की आवाजाही सुगम होगी। विधायक हरिप्रकाश वर्मा ने कहा कि पुल के बन जाने से दर्जनों गांवों के लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। अब कटरी क्षेत्र के निवासियों को नदी पार करने में होने वाली कठिनाइयों से राहत मिलेगी। किसानों को अपनी सब्जी और अनाज सीधे मंडी तक ले जाने में सुविधा होगी, जिससे उन्हें बेहतर दाम मिल सकेंगे और समय व लागत की भी बचत होगी। उन्होंने कहा कि यह पैन्टून पुल न केवल आवागमन को आसान बनाएगा, बल्कि शिक्षा, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.