शाहजहांपुर, अप्रैल 1 -- मिर्जापुर। क्षेत्र के कीलापुर गांव में लगने वाला प्रसिद्ध जानकी महाराज मेला इस बार भी भव्य रूप लेने को तैयार है। चैत्र पूर्णिमा के अवसर पर आयोजित होने वाले इस मेले की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। गुरुवार को मुख्य मेला पर्व के दिन हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। यह मेला न सिर्फ धार्मिक आस्था का केंद्र है, बल्कि घरेलू उपयोग के सामान और विशेष रूप से लकड़ी के सामान की खरीदारी के लिए भी दूर-दूर तक प्रसिद्ध है। मेले में आने वाले श्रद्धालु यहां मन्नतें मांगते हैं और उनके पूर्ण होने पर मुंडन सहित अन्य धार्मिक अनुष्ठान भी कराते हैं। ====पंद्रह दिनों तक चलता है मेला= यह मेला लगभग 15 दिनों तक चलता है, जिसमें गृहस्थी के लगभग सभी प्रकार के सामान उपलब्ध रहते हैं। खासकर लकड़ी के फर्नीचर और अन्य उपयोगी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.