प्रयागराज, अक्टूबर 3 -- गोहरी स्थित बीबीएस इंटरनेशनल स्कूल में शुक्रवार को छात्र अलंकरण समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में प्रबंधक रंजीत सिंह, प्रधानाचार्य अलका श्रीवास्तव ने सभी पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। कीर्ति विक्रम सिंह ने हेड ब्वॉय, मांडवी सिंह ने हेड गर्ल, आकर्षक वीर सिंह ने वाइस हेड ब्वॉय, कली यादव ने वाइस हेड गर्ल, अर्पित चौधरी ने स्पोर्ट्स कैप्टन, जागृति ने सांस्कृतिक कैप्टन, समीक्षा पटेल ने सांस्कृतिक वाइस कैप्टन, अर्पित साहू ने रेड हाउस कैप्टन, आस्था कुमारी ने ग्रीन हाउस कैप्टन, उन्नति सिंह ने ब्लू हाउस कैप्टन, करुना सागर ने येलो हाउस कैप्टन का पदभार ग्रहण किया। समारोह में उप प्रधानाचार्य अतुल मिश्रा, अर्चना जायसवाल, क्रीड़ा परीक्षक शुभम राय, सुबदा, विनय त्रिपाठी आदि उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.