नई दिल्ली, सितम्बर 22 -- तृणमूल कांग्रेस के सांसद कीर्ती आजाद कथित उगाही और डराने-धमकाने के मामले में पूछताछ के लिए मंगलवार को पश्चिम बंगाल के अपराध अन्वेषण विभाग (सीआईडी) के जांचदल के सामने पेश हुए। भवानी भवन में सीआईडी मुख्यालय के बाहर पूर्व क्रिकेटर आजाद ने कहा कि मैं जांच में पूरा सहयोग करूंगा। मुझे राजनीतिक कारणों से निशाना बनाया गया। मुझे परेशान करने की कोशिश की जा रही है।

मामले का विवरण यह मामला एक व्यापारी की शिकायत के आधार पर दर्ज किया गया था। व्यापारी ने आरोप लगाया कि मई 2025 में उसे दुर्गापुर में आजाद के बंगले पर बुलाया गया था, जहां सांसद के एक सहयोगी ने कथित तौर पर उससे 15 लाख रुपये की मांग की थी। शिकायतकर्ता ने यह भी आरोप लगाया कि उसे धमकी दी गई कि यदि उसने पैसे नहीं दिए तो रानीगंज में रसोईगैस का उसका कारोबार बंद करा दिया जा...