कीर्तिनगर में 52 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब के साथ एक गिरफ्तार
देहरादून, अगस्त 23 -- कीर्तिनगर। अवैध शराब की तस्करी और बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कीर्तिनगर पुलिस ने 52 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजय मिश्रा ने बताया कि पुलिस टीम ने चेकिंग एवं गश्त के दौरान चौरास स्थित निर्माणाधीन पुल बैरियर के पास एक व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में मिला। पुलिस ने तलाशी ली तो उसके कब्जे से इंपीरियल ब्लू व्हिस्की के 52 पव्वे बरामद हुए। पुलिस ने आरोपी की पहचान कैलाश सिंह उर्फ बुलेट (43) पुत्र स्व. शूरवीर सिंह, निवासी ग्राम देवगढ़ी, पट्टी लोस्तु, तहसील बड़ियारगढ़, टिहरी गढ़वाल के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ कोतवाली कीर्तिनगर में आबकारी अधि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.