कीर्तिनगर में शराब पीकर वाहन चलाने वाला चालक गिरफ्तार, वाहन सीज
देहरादून, मई 16 -- कीर्तिनगर। कीर्तिनगर पुलिस ने एक चालक को शराब के नशे में वाहन चलाते हुए गिरफ्तार किया है। कीर्तिनगर कोतवाली प्रभारी संजय मिश्रा ने बताया कि चेकिंग अभियान के दौरान एक वैगनार कार के चालक हिमांशु पुत्र राकेश सिंह रौतेला, निवासी ग्राम सुमाणी तिलवाड़ा, रुद्रप्रयाग को नशे की हालत में वाहन चलाते हुए पकड़ा गया। बताया कि चालक सार्वजनिक मार्ग पर लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाकर आमजन की सुरक्षा को खतरे में डाल रहा था।पुलिस ने मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए चालक को गिरफ्तार कर वाहन को सीज किया है। अभियान के तहत पुलिस ने कुल 56 चालान किए, जिसमें मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत 31 चालानों में से 18 हजार और पुलिस एक्ट के तहत 25 चालानों से 6,200 रूपये का शुल्क वसूला गया। यह भी पढ़ें- चेकिंग में दो वाहन चालक नशे में मिले, वाहन सीज यात...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.