देहरादून, अप्रैल 9 -- कीर्तिनगर। विकासखंड कीर्तिनगर में उद्यान विभाग की योजनाएं किसानों के लिए वरदान साबित हो रही हैं। जिला उद्यान अधिकारी अरविंद शर्मा के मार्गदर्शन और सहयोग से क्षेत्र में कीवी और ड्रैगन फ्रूट की उन्नत खेती को तेजी से बढ़ावा दिया जा रहा है, जिससे किसानों की आय में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। उद्यान प्रभारी सुरेश रावत ने बताया कि वर्तमान में विभाग की विभिन्न योजनाओं के तहत 30 से अधिक किसान कीवी उत्पादन से जुड़ चुके हैं। वहीं, 135 से अधिक किसान पॉलीहाउस योजना एवं आधुनिक कृषि तकनीकों का लाभ लेकर उन्नत खेती की ओर अग्रसर हैं। इन प्रयासों से क्षेत्र में पारंपरिक खेती के साथ-साथ नकदी फसलों का दायरा भी बढ़ा है।उन्होंने बताया कि ब्राह्मी कंपोस्ट योजना के माध्यम से प्रतिवर्ष 6 से 10 किसानों को लाभान्वित किया जा रहा है, जिससे जैविक ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.