देहरादून, मार्च 3 -- श्रीनगर। राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा के कर्मचारियों ने विरोध प्रदर्शन किया। मंगलवार को मोर्चा के जिलाध्यक्ष राजीव उनियाल के नेतृत्व में कीर्तिनगर ब्लाक सभागार में एनपीएस और यूपीएस के विरोध में कर्मचारियों ने सरकार पुतला दहन कर सरकार के खिलाफ कड़ा रोष व्यक्त किया। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष संदीप मैठाणी ने कहा कि एनपीएस/यूपीएस जैसी व्यवस्थाएं कर्मचारियों के भविष्य को असुरक्षित बना रही हैं। उन्होंने पुरानी पेंशन योजना को कर्मचारियों का अधिकार बताते हुए सरकार से इसे शीघ्र बहाल करने की मांग की। ब्लॉक मंत्री सुरजीत सिंह ने कहा की होली के रंग हमारे लिए फिके है जब तक पुरानी पेंशन बहाल नहीं हो जाती। संरक्षक सतीश बलूनी ने पुरानी पेंशन बहाली को लेकर सभी को एकजुट होने का आह्वान किया। कार्यक्रम में पुरानी पेंशन बहाली स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.