देहरादून, मार्च 5 -- श्रीनगर। कीर्तिनगर क्षेत्र में होली की रात मारपीट की घटना के बाद गुरुवार को स्थानीय लोगों, व्यापारियों ने उपजिलाधिकारी कीर्तिनगर व कोतवाली का घेराव किया। इस दौरान व्यापारियों ने दोषियों पर कार्यवाही किये जाने की मांग उठाई। व्यापारियों का आरोप है कि होली के दिन कीर्तिनगर बाजार चेक पोस्ट के समीप कीर्तिनगर नैथाना के कुछ युवकों ने कीर्तिनगर के व्यापारियों के साथ अभद्रता की जिसके बाद कहासुनी मारपीट में बदल गई। इस दौरान एक व्यापारी के सिर पर गंभीर चोटें आई हैं, वहीं दो लोग घायल हुए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...