देहरादून, फरवरी 26 -- श्रीनगर। विकासखंड कीर्तिनगर व देवप्रयाग विधानसभा की ग्राम पंचायतों में सोलर लाइट निर्माण सामग्री की खरीद में अनियमितता और करोड़ों रुपये के घोटाले का आरोप लगाते हुए पूर्व प्रशासक दुग्ध संघ नई टिहरी और पूर्व जिला पंचायत सदस्य महिपाल सिंह बुटोला ने सीएम को पत्र भेजा है। बुटोला ने आयुक्त गढ़वाल मंडल पौड़ी व जिलाधिकारी टिहरी को प्रतिलिपि भेजकर मामले की उच्चस्तरीय मजिस्ट्रियल जांच कराए जाने की मांग की है। सीएम को भेजे पत्र में बुटोला ने आरोप लगाया कि जिला पंचायत राज अधिकारी, नई टिहरी विकासखंड कीर्तिनगर व देवप्रयाग में वित्त योजना के अंतर्गत ग्राम पंचायतों को सोलर लाइटें वितरित की जा रही हैं। बताया कि मनमाने तरीके से एक निजी ठेकेदार, फर्म को लाभ पहुंचाया जा रहा है। बुटोला ने बताया कि ग्राम पंचायतों में निर्माण एवं खरीद संबं...