मुरादाबाद, जून 29 -- बुद्धि विहार स्थित ऋणमुक्तेश्वर महादेव मंदिर में सोमवार का कीर्तन किया गया। इसका आरंभ पंडित राम कुमार उपाध्याय ने पूजन करके किया। महिलाओं ने भगवान गणेश की वंदना कर कीर्तन आरंभ किया। उन्होंने भजनों के माध्यम से भगवान शिव की महिमा का गुणगान किया। संगीतमय भजनों पर महिलाओं ने नृत्य किया। उन्होंने भजन में भोले की बारात का वर्णन कर कीर्तन को विश्राम दिया। आरती के बाद प्रसाद वितरित किया गया। संयोजिका गुंजन उपाध्याय रहीं। रजनी सक्सेना, उर्मिला,नीरज, सुमन वर्मा, प्राची गुप्ता, सरोज, मिथलेश कुमारी, सरिता चौहान, नीतू सिंह, मीना देवी, मधु अग्रवाल, धर्मवती, सुनीता, कामिनी शर्मा और सुषमा आदि रहे। यह भी पढ़ें- कलश यात्रा के साथ भागवत कथा शुरू

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...