अमरोहा, मार्च 17 -- हसनपुर। रविवार देर रात नगर के श्रीझारखंड महादेव शिवाला मंदिर स्थित बाबा खाटू श्याम मंदिर के प्रांगण में एकादशी पर्व के अवसर पर कीर्तन का आयोजन किया गया। बाबा खाटू श्याम का विधि विधान से पूजन कर कीर्तन का शुभारंभ किया गया। कीर्तन में बाहर से आए कलाकारों द्वारा बहुत ही सुंदर तरीके से बाबा के भजनों की प्रस्तुति दी, जिन पर यहां मौजूद भक्त झूमने को मजबूर हो गए। देर रात तक बाबा का गुणगान जारी रहा। अंत में प्रसाद का वितरण किया गया। मंदिर के पुजारी पप्पू गिरी ने बताया कि हर एकादशी पर्व पर बाबा का कीर्तन कराकर प्रसाद का वितरण किया जाता है। कीर्तन के दौरान सतवीर गिरि, महेश शर्मा, देवेंद्र शर्मा, संजीव शर्मा, पप्पू गिरी, गिरजाशंकर बंसल व रामपाल प्रजापति आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.