बोकारो, मई 22 -- बोकारो, प्रतिनिधि। आनन्द पूर्णिमा के पावन अवसर पर आनन्दनगर में आयोजित तीन दिवसीय धर्ममहासम्मेलन के पहले दिन शुक्रवार को देश-विदेश से भारी संख्या में आचार्यो व मार्गियों ने हिस्सा लिया। धर्ममहासम्मेलन के पहले दिन भक्तों को संबोधित करते हुए आनन्द मार्ग प्रचारक संघ के पुरोधा प्रमुख श्रद्धेय आचार्य विश्वदेवानन्द अवधूत ने कहा कि कहा कि गत सायंकाल 72 घंटे के अखण्ड "बाबा नाम केवलम्" कीर्तन के शुभारम्भ में जिन-जिन भक्तों ने सहभागिता की, उन सभी के प्रति वे अपनी हार्दिक कृतज्ञता एवं धन्यवाद ज्ञापित करते हैं। उन्होंने कहा कि मद्भक्ता यत्र गायन्ति तत्र तिष्ठामि नारद-अर्थात जहां मेरे भक्त मेरा गुणगान करते हैं, वहां परमपुरुष स्वयं उपस्थित रहते हैं। यह भी पढ़ें- आनंद नगर में धर्म महासम्मेलन के पूर्व संध्या पर मार्गियों ने कीर्त्तन में ल...