दरभंगा, मार्च 6 -- बेनीपुर। हाबीभौआड़ में अनोखी फूल-गुलाल की होली के दौरान लक्ष्मी नारायण भगवान के डोला कीर्तन जुलूस पर कुछ उपद्रवी तत्वों द्वारा पत्थराव किए जाने से माहौल तनावपूर्ण हो गया। इस घटना में चौकीदार सहित आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए, जबकि दो लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। गंभीर रूप से घायल दोनों व्यक्तियों का इलाज डीएमसीएच में चल रहा है। सूत्रों के मुताबिक हाबीभौआड़ गांव स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर में भजन-कीर्तन समाप्त होने के बाद भगवान की सजी हुई डोली को श्रद्धालुओं द्वारा पूरे गांव में भ्रमण के लिए शोभायात्रा के रूप में निकाला गया था। जुलूस अधिकांश मोहल्लों से गुजरते हुए जब दलित मोहल्ले में पहुंचा, तभी पहले से घात लगाए कुछ उपद्रवी तत्वों ने अपने घरों की छतों से अचानक पत्थरबाजी शुरू कर दी। पत्थरबाजी के कारण जुलूस में ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.