कीर्तन-भजन में झूमे श्रद्धालु
सिमडेगा, जून 7 -- बानो, प्रतिनिधि।प्रखंड के जोरपोण्डा गांव में 12 घंटे का अखंड कीर्तन-भजन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में रायकेरा, मरानी, बिरहुली, जोरोबाड़ी एवं जोरपोण्डा सहित आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष श्रद्धालु शामिल हुए। इस दौरान श्रद्धालु रात भर भगवान के भजन, हरिनाम संकीर्तन एवं कीर्तन-भजन में लीन रहे। ढोल, मंजीरा और संकीर्तन की मधुर ध्वनि से पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में सराबोर रहा। कार्यक्रम को सफल बनाने में गांव के युवाओं एवं श्रद्धालुओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा। मौके पर सभी श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण भी किया गया। कार्यक्रम में शंकर सिंह, विभीषण बेहरा, सुदीप नाग, दिनेश नायक एवं नरेन्द्र सिंह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.