पीलीभीत, फरवरी 22 -- अमरिया। बिल्लू प्रधान के घर पर अखंड पाठ का आयोजन किया गया। सिखों के 6वें गुरु गुरु हरगोविंद साहिब जी उनके चरण सेवक बाबा बिधि चंद साहिब जी और उनसे चला हुआ दल बाबा विधि चंद साहिब और उस दल के मुखी बार में जानशीन संत बाबा अवतार सिंह पूरे दल पंथ के समेत सरजीत सिंह के यहां पहुंचे। भोग के उपरांत कीर्तन दरबार सजाया गया। इसमें ढाडी जत्थे द्वारा लोगों को गुरवाणी के संग जोड़ा गया। लोगों को नेक राह पर चलने की सलाह दी गई। गुरु का लंगर आयोजित कर घोड़े की दौड़ हुई। इसमें बाबा मोहन सिंह हुजूर साहब वाले, नानकमत्ता साहिब के बाबा रविंद्र सिंह, गुरु का ताल आगरा वाले बाबा पाल सिंह आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.