सहारनपुर, मार्च 22 -- सहारनपुर। देहरादून रोड स्थित गुरुद्वारा साहिब भागमल में नव संवत के उपलक्ष्य में भव्य कीर्तन दरबार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत श्री अखंड पाठ साहिब के भोग के साथ हुई। इसके पश्चात नवनिर्मित दीवान हाल में सजे धार्मिक दीवान में स्थानीय व दिल्ली से आए रागी जत्थों ने देर रात तक गुरबाणी कीर्तन व सिमरन कर संगत को भाव-विभोर कर दिया। इस अवसर पर भाई जसपाल सिंह (दिल्ली वाले), भाई गुरकीरत सिंह (पानीपत वाले), भाई प्रवीण सिंह तथा भाई अमरिंदर सिंह रंगीला ने गुरमत समागम में मधुर कीर्तन प्रस्तुत किया। गुरुद्वारा के मुख्य सेवादार भाई परविंदर सिंह ने कथा के माध्यम से गुरु साहिब की महिमा बताते हुए उनके दिखाए मार्ग पर चलने का संदेश दिया। समापन पर अरदास के बाद गुरु का अटूट लंगर वितरित किया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.