मुरादाबाद, जुलाई 1 -- खुशहालपुर रोड स्थित ऋणमुक्तेश्वर महादेव मंदिर में मासिक कीर्तन किया गया। इसका आरंभ भगवान गणेश के पूजन से किया गया। पुजारी राम कुमार उपाध्याय ने पूजन कराया। महिलाओं ने कीर्तन कर भगवान शिव, गणेश, मां दुर्गा और हनुमान जी का गुणगान किया। महिलाओं ने भजनों पर नृत्य कर भक्ति भाव से सराबोर कर दिया। अंत में आरती कर भगवान को भोग लगाया गया। भावना भटनागर, रजनी सक्सेना, सुमन शर्मा, गुंजन उपाध्याय, दीपिका गुप्ता, राधा रानी आदि शामिल रहीं। यह भी पढ़ें- भजनों से किया माता दुर्गा का गुणगान

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...