गोरखपुर, मार्च 16 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। अग्रवाल महिला समिति की ओर से भगवान श्रीराम के पावन जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में श्रद्धा और उल्लास के साथ राम जन्मोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सदस्यों ने भगवान श्रीराम के आदर्शों को अपनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं द्वारा गाए गए कीर्तन, राम स्तुति तथा सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। समिति की अध्यक्ष रजनी अग्रवाल ने बताया कि इस प्रकार के धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यकम समाज में आपसी प्रेम, एकता और संस्कारों को मजबूत करने का कार्य करते हैं। कार्यक्रम में डॉ अंजना, सावित्री दास, स्मिता, अंजना, रेशमा, श्वेता, अर्चना अनीता, सुमन,सचिव शानू अग्रवाल आदि सदस्याओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। अंत में प्रसाद वितरण हुआ। जन्मोत्सव में शिवांगी, रितु, अंकिता, विभा, वंदना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.