कीरत कौर ने बैडमिंटन में कांस्य पदक जीता
गाज़ियाबाद, जुलाई 22 -- गाजियाबाद, अमन वत्स। राजनगर एक्सटेंशन स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल की कक्षा आठवीं की छात्रा कीरत कौर ने प्रथम उत्तर प्रदेश स्टेट सब-जूनियर अंडर-15 बैडमिंटन की डबल्स प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीता है। मुरादाबाद में आयोजित हुई इस राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न जिलों से खिलाड़ियों ने भाग लिया। इसमें जिले की कीरत कौर ने अपनी जोड़ीदार दीक्षा मुंडैर के साथ कोर्ट पर शानदार प्रदर्शन के दम पर तीसरा स्थान प्राप्त किया। दोनों युवा खिलाड़ियों ने पूरे टूर्नामेंट के दौरान बेहतरीन तालमेल, तकनीकी दक्षता और जुझारू खेल का प्रदर्शन किया। विद्यालय की प्रधानाचार्या पल्लवी उपाध्याय ने कहा कि कीरत की सफलता उसकी लगन, अनुशासन और खेल के प्रति समर्पण का परिणाम है। राज्यस्तर पर पदक जीतना एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।
हिंदी हिन्दुस्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.