कीरत कौर और एवान्या ने रजत पदक जीता
नोएडा, अगस्त 14 -- गाजियाबाद। बैडमिंटन क्लस्टर प्रतियोगिता में कीरत कौर और एवान्या सिंघल ने रजत पदक जीतकर नाम रोशन किया। देहरादून के द इंडियन स्कूल में सीबीएसई गर्ल्स बैडमिंटन क्लस्टर प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। कीरत कौर और एवान्या सिंघल ने प्रतियोगिता में दूसरा स्थान हासिल किया। विद्यालय के प्रशिक्षक मोहित और अर्जुन बी के मार्गदर्शन और प्रोत्साहन में छात्राओं ने यह सफलता हासिल की। प्राचार्य पल्लवी उपाध्याय ने कहा कि यह उपलब्धि विद्यालय के लिए गर्व का विषय है। विद्यालय के समस्त स्टाफ ने छात्राओं और उनके अभिभावकों को शुभकामनाएं दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.