कीमत बढ़ी तो तिजोरी से बाहर आया सोना-चांदी
बागपत, मई 15 -- बागपत। सोना-चांदी के आयात शुल्क में बढ़ोतरी होते ही बागपत का सराफा बाजार अचानक गरमा गया है। शुल्क बढ़ने से कीमतों में आई तेज छलांग ने उन निवेशकों की चांदी करा दी, जिन्होंने पहले से सोना-चांदी खरीदकर रखा था। अब बढ़े भावों में मोटा मुनाफा कमाने के लिए निवेशक तिजोरियों से सोना-चांदी बाहर निकालने लगे हैं। सराफा बाजार में दिनभर फोन कॉल, पूछताछ और बिकवाली की चर्चाएं होती रहीं। कारोबारियों के मुताबिक, बाजार में अब निवेशकों की दिलचस्पी बढ़ रही है, क्योंकि आयात महंगा होने से आगे भी सोना-चांदी के दाम चढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है। प्रधानमंत्री मोदी की मितव्ययता और सोने की खरीद में संयम बरतने की अपील के बाद सराफा कारोबारियों को उम्मीद थी कि बाजार में नरमी आएगी और कीमतों में गिरावट देखने को मिलेगी। इसी अनुमान के चलते कई निवेशकों ने खरीदार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.