नई दिल्ली, अगस्त 25 -- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को प्रदेश में आवश्यक वस्तुओं की कीमतों पर प्रभावी नियंत्रण रखने और आम जनता को उचित दरों पर उनकी उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कालाबाजारी, जमाखोरी और मुनाफाखोरी के जरिए कृत्रिम रूप से कीमतें बढ़ाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने को कहा है।आवश्यक वस्तुओं की कीमत और उपलब्धता पर कड़ी नजर मुख्यमंत्री ने खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग सहित संबंधित विभागों को बाजार में आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता और उनके मूल्यों की नियमित निगरानी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मांग और आपूर्ति की स्थिति पर लगातार नजर रखी जाए और जरूरत पड़ने पर समयबद्ध कदम उठाए जाएं। सभी जिलों में प्रशासन को नियमित बाजार निरीक्षण करने, प्रचलित और निर्धारित मूल्यों की जांच करने तथा स्टॉक...