कीमतें बढ़ने पर दिल्ली सरकार नेफेड से खरीदेगी चीनी-प्याज; जमाखोरी करने पर होगा एक्शन
नई दिल्ली, अगस्त 25 -- दिल्ली में चीनी और प्याज की कीमतों में बढ़ोतरी की आशंका के बीच दिल्ली सरकार ने इनके दाम और उपलब्धता पर नजर रखने का फैसला किया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंगलवार को अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक में कहा कि अगर कीमतें बढ़ती हैं तो सरकार केंद्र की संस्था NAFED से चीनी और प्याज खरीदकर राजधानी के अलग-अलग इलाकों में उपलब्ध कराएगी। सरकार ने साथ ही जमाखोरी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है। मुख्यमंत्री ने बैठक में राजधानी में चीनी और प्याज की मौजूदा उपलब्धता और कीमतों की स्थिति की समीक्षा की। अधिकारियों ने बताया कि फिलहाल दिल्ली में दोनों वस्तुओं की कोई कमी नहीं है। हालांकि, कीमतों में और बढ़ोतरी होने की स्थिति में सरकार लोगों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ नहीं पड़ने देगी।कीमत बढ़ी तो NAFED से खरीदेंगे मुख्यम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.