कीमती सामान से भरा लावारिस बैग जीआरपी ने वापस किया
आगरा, जून 7 -- जीआरपी आगरा कैंट ने लावारिस मिले एक बैग को उसके स्वामी को वापस किया। इंस्पेक्टर संदीप तोमर ने बताया कि 6 जून को चेकिंग के दौरान स्टेशन पर जीआरपी टीम को एक बैग मिला। बैग में 2 लैपटॉप, 1 आईपैड, पासपोर्ट, चार्जर, ईयफोन व अन्य डाक्यूमेंट थे। बैग के अंदर से प्राप्त डाक्यूमेंट से जानकारी कर यात्री के मोबाइल नंबर पर बात की गई। बात करने पर पता चला कि लश्कर एक्सप्रेस से आगरा कैन्ट से भोपाल तक की यात्रा के दौरान अभिषेक निवासी इंदौर का बैग प्लेटफार्म नं.5 पर छूट गया था। वह जर्मनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं। जीआरपी ने इंदौर निवासी अभिषेक के पिता को आगरा बुलाकर उनके सुपुर्द किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.