कौशाम्बी, मार्च 18 -- चायल, हिन्दुस्तान संवाद चरवा थाने के बरोलहा गांव स्थित सड़क किनारे कीमती जमीन पर दबंग जबरन कब्जा कर निर्माण कर रहे हैं। विरोध करने पर गाली गलौच कर मारने की धमकी दे रहे हैं। पीड़ित ने बुधवार को मामले की शिकायत डीएम से करते हुए जांच कराकर कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।बरोलहा गांव निवासी बृजेंद्र कुमार पुत्र जमुना प्रसाद ने बताया कि सड़क किनारे उसकी लगभग बारह बिस्वा कीमती जमीन है जिसका मामला न्यायालय में विचाराधीन है। इसके बाद भी दबंग उसकी भूमिधरी पर जबरन कब्जा कर निर्माण करा रहे हैं। विरोध करने पर गाली गलौज कर मारपीट करने की धमकी दे रहे हैं। बुधवार को पीड़ित ने मामले की शिकायत डीएम से करते हुए मामले की जांच कराकर निर्माण को रुकवाने की गुहार लगाई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.