गाज़ियाबाद, दिसम्बर 28 -- गाजियाबाद, संवाददाता। डीपीएसजी मेरठ रोड में रविवार को डिस्ट्रिक्ट फुटबॉल एसोसिएशन की ओर से चल रही दूसरी गाजियाबाद यूथ लीग में अंडर-13 और अंडर-17 आयु वर्ग में मैच हुए। लीग के आठ मैच खेले गए जिनमें खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करके अपनी टीम को जीत दिलाई। अंडर-17 आयुवर्ग में पहले मैच में कीप इट अप ने 5-0, दूसरा मैच में मेम्फिस टाइगर फुटबॉल क्लब ने 2-1, तीसरे मैच में गाजियाबाद सिटी फुटबॉल क्लब ने 3-1 और चौथा मैच में विलेज स्पोर्ट्स की टीम ने 7-0 से मैच जीता। वहीं अंडर-13 आयुवर्ग के सभी मैच आरकेजी ग्लोबल मैदान पर खेले गए। पहले मैच में मेम्फिस टाइगर फुटबॉल क्लब ने 4-0, दूसरे मैच में कीप इट अप ने 6-0, तीसरे मैच में यूपी प्राइड ने 3-0 और चौथे मैच में इंडोएफसी अकादमी ने 13-0 से जीत हासिल की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.