जमशेदपुर, अप्रैल 20 -- मास्टर क्रिकेट एसोसिएशन (एमसीए) और वेटरन्स क्रिकेट इंडिया (वीसीआई) के संयुक्त तत्वावधान में 21 से 23 अप्रैल 2026 तक कीनन स्टेडियम में 40 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के खिलाड़ियों के लिए टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जाएगा। यह टूर्नामेंट वेटरन्स इंडियन क्रिकेट फाउंडेशन से संबद्ध है और शहर में वरिष्ठ खिलाड़ियों के लिए एक नई पहल के रूप में देखा जा रहा है। टूर्नामेंट के सभी मैच लीग आधार पर खेले जाएंगे और प्रत्येक मैच 20-20 ओवर का होगा। मुकाबले गुलाबी गेंद से खेले जाएंगे। मैचों का समय सुबह 8:15 बजे से 11:45 बजे तक और दोपहर 12:15 बजे से 3:45 बजे तक निर्धारित किया गया है। समापन और पुरस्कार वितरण समारोह 23 अप्रैल को शाम 4 बजे आयोजित होगा।प्रतियोगिता में चार टीमें एमसीए रेंजर्स, एमसीए राइडर्स, एमसीए वारियर्स और एमसीए चैले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.