कीनन स्टेडियम छिनतई मामले में पुलिस के हाथ अब तक खाली
जमशेदपुर, मई 25 -- जमशेदपुर।बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के कीनन स्टेडियम के पास महिला से पर्स छिनतई मामले में पुलिस को अब तक कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लगा है। घटना के 24 घंटे बाद भी बाइक सवार बदमाशों की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है, लेकिन अपराधी अब तक पकड़ से बाहर हैं।बताया जाता है कि रविवार दोपहर नीतू पांडे अपने पति गौरी शंकर पांडेय के साथ बाइक से साकची से बिष्टुपुर जा रही थीं। इसी दौरान कीनन स्टेडियम के पास पीछे से बाइक पर आए दो बदमाशों ने उनके कंधे पर टंगा पर्स झपट लिया। अचानक हुई छिनतई से महिला का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। उनके सिर में चोट लगने के बाद राहगीरों की मदद से उन्हें तत्काल टीएमएच अस्पताल पहुंचाया गया।घटना की सूचना मिलने पर बिष्टुपुर थाना पुलिस मौके ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.