जमशेदपुर, जनवरी 3 -- टाटानगर रेलवे इंजीनियरिंग विभाग ने शुक्रवार को स्टेशन चौक से कीताडीह रोड में कई सप्ताह से बंद दो दुकानों में नोटिस चिपका दिया, जबकि गुरुवार को 27 दुकानदारों को नोटिस दिया गया था। इधर, खासमहल रोड में भी पांच दुकानों को नोटिस देकर 8 जनवरी तक जमीन खाली करने का आदेश दिया गया। इसके साथ ही परसूडीह थाना को अवैध कब्जा हटाओ अभियान चलाने की जानकारी दी गई है। वहीं, स्टेशन से कीताडीह रोड में 5 जनवरी को रेलवे की जमीन को खाली करने का अभियान चलाने की तैयारी है। इससे विधि व्यवस्था डीएसपी व बागबेड़ा थाना को पत्र दिया जा चुका है। बताया जाता है कि टाटानगर स्टेशन पुनर्विकास से रेलवे इंजीनियरिंग विभाग ने ऐसे कई दुकानदारों को भी नोटिस दिया है, जिन्होंने लीज क्षेत्र से ज्यादा जमीन पर निर्माण कर लिया है। रेलवे इंजीनियरिंग विभाग द्वारा लगातार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.