जमशेदपुर, मार्च 21 -- जमशेदपुर। जमशेदपुर की कीताडीह मस्जिद में श्रद्धा और उल्लास के साथ ईद उल फितर की नमाज अदा की गई। इस दौरान देश में अमन चैन एवं खुशहाली के लिए दुआ मांगी गई। इस मौके पर मुख्य रूप से मां तुझे सलाम संस्था के अध्यक्ष मोहम्मद अजहर खान, सलाउद्दीन, शेर खान, बाबर खान आदि ने ईद की नमाज अदा की और देश की तरक्की और अमन के लिए दुआ मांगी। इस दौरान नंद किशोर ठाकुर, श्याम जी, ललन यादव सहित अन्य लोग मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...