गोपालगंज, जून 5 -- फुलवरिया। एक संवाददाता श्रीपुर थाना क्षेत्र के गणेश डूमर गांव निवासी अफरोज आलम की 15 वर्षीया पुत्री एवं स्कूली छात्रा खुशनुमा खातून को शुक्रवार को जहरीले कीड़े के काट लेने से उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई और वह बेहोश हो गई। परिजनों ने उसे तत्काल इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, फुलवरिया में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार चल रहा है। परिजनों के अनुसार खुशनुमा खातून दोपहर में अपने घर में काम कर रही थी। इसी दौरान उसे किसी अज्ञात जहरीले कीड़े ने काट लिया। कुछ ही देर बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी और वह बेहोश हो गई। अस्पताल में भर्ती होने के बाद चिकित्सकों की देखरेख में उसका इलाज शुरू किया गया। चिकित्सकों के अनुसार छात्रा की स्थिति फिलहाल स्थिर है और वह खतरे से बाहर है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ...