नई दिल्ली, जुलाई 8 -- अपनी अपकमिंग फिल्म की शूटिंग के दौरान सेट पर एक कीड़े के काटने से एक्टर राजेश शर्मा को हॉस्पिटल में भर्ती होना पड़ा है। एक्ट्रेस सुदीपा चटर्जी ने राजेश के परिवार की तरफ से एक सोशल मीडिया पोस्ट करके उनका हेल्थ अपडेट जारी किया है। पोस्ट में सुदीपा ने लिखा कि तबीयत बिगड़ने के बाद एक्टर को पश्चिम बंगाल के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 'भूत बंगला', 'भूल भुलैया 2', 'भूल भुलैया 3', 'क्रू', 'लक्ष्मी' और 'डार्लिंग्स' जैसी फिल्मों में अहम किरदार निभा चुके एक्टर राजेश शर्मा को यह भी जानकारी नहीं है कि उन्हें किसी सांप, मकड़ी या बिच्छू ने काटा है, लेकिन उनकी इस बाइट के बाद तबीयत बिगड़ती चली गई।बिना मेडिकल हेल्प करते रहे शूटिंग एक्ट्रेस सुदीपा ने अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट में राजेश का हेल्थ अपडेट जारी करते हुए बताया, "एक्ट...