कीडगंज में नया फीडर शुरू
प्रयागराज, मई 16 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। कीडगंज के चौखड़ी इलाके में बिजली समस्या से जूझ रहे लोगों को अब राहत मिलने की उम्मीद है। एसडीओ गऊघाट ने बताया कि यमुना बैंक रोड के पास एक फीडर पर अत्यधिक लोड होने के कारण बार-बार फॉल्ट की समस्या आ रही थी।शनिवार को सुबह से शाम तक ब्लॉक लेकर वहां नई मशीन लगाई गई और नया फीडर शुरू किया गया। साथ ही नई केबल भी डाली गई है। शाम करीब साढ़े पांच बजे ट्रायल सफल रहने के बाद नए फीडर को चालू कर दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.