कीडगंज के युवक का मिला म्यूल खाता, एफआईआर
प्रयागराज, जुलाई 10 -- प्रयागराज, संवाददाता। साइबर ठगी के लिए इस्तेमाल होने वाले म्यूल खातों के मामले में कीडगंज के एक और युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। युवक के खाते में गाजियाबाद से ठगी के 33 लाख 15 हजार रुपये ट्रांसफर हुए थे। खाते से जुड़े युवक के मोबाइल नंबर के खिलाफ विभिन्न राज्यों में पांच मुकदमे दर्ज हैं।कीडगंज थाने के साइबर सेल प्रभारी एसआई मृत्युंजय तिवारी के तहरीर के मुताबिक साइबर सेल की जांच में भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र के 'समन्वय' पोर्टल पर संदिग्ध बैंक खाते की जानकारी मिली। जांच में पता चला कि पुराना बैरहना निवासी मोहित गुप्ता के बैंक खाते में साइबर ठगी के शिकार हुए गाजियाबाद के एक व्यक्ति के खाते से विभिन्न तिथियों में करीब 33 लाख 15 हजार रुपये ट्रांसफर हुए थे। यह भी पढ़ें- साइबर ठगी में संलिप्त युवक पर मुकदमा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.