लखीमपुरखीरी, मई 28 -- गोला गोकर्णनाथ। बजाज चीनी मिल क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले विभिन्न गांवों ममरी, गोविंदापुर, तुषौरा, भल्लिया बुजुर्ग, निपनिया, सोंठन, बरगदिया, रमुवापुर, केशवापुर, धरमपुर, बाबूपुर, रामनगर, हजरतपुर, पहाड़पुर, ग्रंट नंबर 3, फरेंदा, खंजनपुर, बांकेगंज एवं कुकरा आदि में उत्तर प्रदेश गन्ना शोध परिषद, शाहजहांपुर की टीम द्वारा गन्ना फसल का व्यापक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण दल में पादप रोग विशेषज्ञ डॉ. सुजीत प्रताप सिंह, कीट विज्ञान विशेषज्ञ डॉ. नीलम कुरील और पादप प्रजनन विशेषज्ञ डॉ. अरविंद कुमार शामिल रहे। विशेषज्ञों ने खेतों में गन्ना फसल की स्थिति, रोग एवं कीट प्रकोप, विभिन्न प्रजातियों की बढ़वार, फसल की गुणवत्ता तथा समग्र कृषि परिस्थितियों का गहन अवलोकन किया। यह भी पढ़ें- डीसीओ ने रोहटा क्षेत्र में गन्ने सर्वे के कार्य को प...