गिरडीह, सितम्बर 3 -- बेंगाबाद। केंद्रीय रेशम बोर्ड, भारत सरकार की महत्वाकांक्षी योजना मेरा रेशम मेरा अभिमान (एमआरएमए) 2.0 के अंतर्गत बुधवार को गिरिडीह जिले के विशनपुर गांव में तसर रेशमकीट के रोग प्रबंधन पर प्रौद्योगिकी प्रदर्शन सह वैज्ञानिक-किसान संवाद कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन केंद्रीय रेशम बोर्ड की वैज्ञानिक डॉ. अरुणा टी.एन. द्वारा किया गया, जिसमें प्रोडक्शन प्रोजेक्ट सेंटर (पीपीसी) बेंगाबाद, गिरिडीह का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रोजेक्ट मैनेजर सुमित कुमार एवं कीटपालक विकास सिंह ने सक्रिय भूमिका निभाई। कार्यक्रम के दौरान तसर रेशमकीट पालन को प्रभावित करने वाले प्रमुख कीट एवं रोगों की पहचान, निगरानी तथा उनके वैज्ञानिक प्रबंधन पर विस्तार से चर्चा की गई। यह भी पढ़ें- Saraikela News: राजनगर में वै...