गोंडा, अप्रैल 9 -- गोण्डा, संवाददाता। शहर के एलबीएस पीजी कॉलेज के विज्ञान परिसर में गुरुवार को जंतु विज्ञान, कृषि संकाय एवं आईक्यूएसी के संयुक्त तत्वाधान में वैज्ञानिक व्याख्यान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्राचार्य प्रो. रविन्द्र कुमार पांडे के मार्गदर्शन में आयोजित वैज्ञानिक व्याख्यान में मुख्य वक्ता बीएसएन पीजी कॉलेज लखनऊ के जंतु विज्ञान के प्रो. अशोक कुमार ने कहा कि देश में प्रतिवर्ष हानिकारक कीटों के कारण 30 प्रतिशत कृषि उत्पादन घट जाता है। जो खाद्य सुरक्षा के लिए एक बहुत बड़ी समस्या है। प्रो. अशोक कुमार ने कहा कि कीट प्रबंधन करके कृषि उत्पादन की गुणवत्ता कई गुना बढ़ाई जा सकती है। कार्यक्रम की अध्यक्षता जंतु विज्ञान के विभागाध्यक्ष प्रो. अरविंद कुमार शर्मा ने किया। उन्होंने कार्यक्रम की रूपरेखा पर प्रकाश डालते हुए अतिथियों का स्वागत...