शाहजहांपुर, अप्रैल 10 -- शाहजहांपुर। जनपद के समस्त थोक और फुटकर कीटनाशी विक्रेताओं को कृषि रक्षा विभाग द्वारा जानकारी देते हुए बताया कि एकीकृत कीटनाशी प्रबंधन प्रणाली पोर्टल पर अपना पंजीकरण यथा शीघ्र पूर्ण कराएं। जिला कृषि रक्षा अधिकारी संजय कुमार ने बताया कि अपर कृषि निदेशक के निर्देशानुसार यह कार्य शासन की विशेष प्राथमिकता में है। विक्रेताओं को पंजीकरण के लिए पैन कार्ड, लाइसेंस, कीटनाशी विक्रय प्राधिकरण पत्र, ई-मेल और मोबाइल नंबर साथ ले जाना अनिवार्य है। मोबाइल पर ओटीपी के माध्यम से पंजीकरण होगा और उसके बाद पोर्टल पर आईडी एवं पासवर्ड जारी किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.