कीटनाशी रसायनों की जांच में 2 नमूने अमानक, वाद दायर
अलीगढ़, सितम्बर 25 -- अलीगढ़। जनपद में कीटनाशी रसायनों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए कृषि विभाग ने सख्ती बढ़ा दी है। वर्ष 2025-26 में विभाग ने जनपद भर से कुल 121 कीटनाशी नमूने आहरित कर जांच के लिए भेजे थे। इनमें से बायोसन एग्री क्रॉप साइंस प्रालि. कंपनी के दो नमूने अमानक पाए गए हैं। जिला कृषि अधिकारी धीरेंद्र सिंह चौधरी ने बताया कि परिणाम वर्ष 2026-27 में प्राप्त हुए। रिपोर्ट में अमानक पाए जाने पर जिलाधिकारी के अनुमोदन के बाद कंपनी के विरुद्ध कोर्ट में वाद दायर कर दिया गया है। अमानक पाए गए उत्पादों में पहला पैराक्वाट डाइक्लोराइड 24% एसएल. और दूसरा क्लोरेन्ट्रानिलिप्रोल 9.5% लैम्ब्डासाइहेलोथ्रिन 4.6% जेडसी शामिल है। ये दोनों ही फसलों में खरपतवार और कीट नियंत्रण के लिए उपयोग किए जाते हैं। गुणवत्ता खराब होने से फसलों पर असर और किसानों को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.