मुजफ्फरपुर, मार्च 19 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। कृषि विभाग फलदार पौधों को कीड़ों से बचाने के लिए अब आर्थिक मदद देगा। इसके लिए इन पौधों पर कीटनाशियों के छिड़काव के लिए लागत का 75 प्रतिशत तक अनुदान के तौर पर देगा। अनुदान की यह राशि दो किस्तों में भुगतान की जाएगी। साथ ही तीन साल तक बागों में लगे 60 प्रतिशत से अधिक पौधों के जीवित रहने पर विशेष प्रोत्साहन राशि भी विभाग उपलब्ध कराएगा। इसकी जानकारी जिला उद्यान पदाधिकारी आभा कुमारी ने दी।उन्होंने बताया कि किसानों को इसका लाभ कृषि वानिकी प्रोत्साहन योजना के तहत फलदार पौधों के संरक्षण के लिए दिया जाएगा। इसमें आम, लीची व अमरूद जैसे फलदार पौधों को शामिल किया गया है। योजना के तहत पौधों पर मंजर आने से पहले और मंजर आने के बाद भी कीटनाशक दवा का छिड़काव करने पर आनेवाली लागत पर अनुदान मिलेगा। इसका मुख्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.