बांदा, अक्टूबर 4 -- बांदा। उप कृषि निदेशक ने बताया कि अत्यधिक वर्षा एवं बदलते मौसम और तापमान के कारण इस समय खरीफ की फसल धान में पत्तीलपेटक, एवं सूडी तथा फफूंद जनित रोगों का प्रकोप हो रहा है। इन रोगों के कारण पौधा कमजोर होकर सूखने लगता है। कीट / रोग की समस्या के निदान के लिए 9452247111 एवं 9452257111 पर समस्या लिखते हुए या कीट / रोग से सम्बन्धित पौधे की फोटो के साथ अपना नाम, ग्राम का नाम, विकासखण्ड एवं जनपद का नाम लिखते हुए एसएमएस / व्हाट्सएप भेजें। सूचना 48 घण्टे के अन्दर मोबाइल पर निदान की जानकारी भेजी जायेगी। यह भी पढ़ें- धान में बालियां आते ही बीमारियों का हमला, लाल-पीले होकर सूख रहे हरे पौधे

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...