अंबेडकर नगर, जनवरी 15 -- अम्बेडकरनगर, संवाददाता। जिलाधिकारी अनुपम शुक्ल के निर्देश पर गठित टीमों ने कीटनाशक दवाओं की विक्री करने वालों के विरुद्ध सघन छापेमारी अभियान चलाया। 15 स्थानों पर हुए छापेमारी में छह कीटनाशक दवाओं के नमूने लिए जाने के साथ ही एग्री जंक्शन खजुरी बाजार भीटी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। छापेमारी से दुकानदारों में खलबली मची रही। डीएम ने अपर जिला कृ़षि अधिकारी, जिला उद्यान अधिकारी, उपायुक्त जिला उद्योग एवं प्रोत्साहन केन्द्र, जिला कृषि अधिकारी, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी तथा उपकृषि निदेशक को कीटनाशक की विक्री करने वाले प्रतिष्ठानों की जांच कर संदिग्ध पाए जाने पर नमूना लेने के निर्देश दिए थे। निर्देशों के अनुपालन में गठित टीमों ने जिले में एक साथ छापेमारी अभियान चलाया जिससे कीटनाशक की विक्री करने वालों में खलबली ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.