कीटनाशक पीने से शराबी की हालत बिगड़ी
बरेली, अगस्त 7 -- भमोरा। घरेलू कलह के चलते शराबी ने घर में रखे कीटनाशक पदार्थ निगल लिया। इससे उसकी हालत खराब हो गई और उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।गांव नितोई निवासी प्रदीप कुमार ने बताया कि उसका तहेरा भाई सुरेश अपने परिवार के साथ पंजाब में मजदूरी करता है। उसके करीब छह बच्चे हैं। वह शराब पीने का आदी हो गया था। उसकी इस आदत से उसकी पत्नी बच्चे परेशान रहने लगे। बुधवार नशे में धुत होकर घर आया तो घरवालों ने विरोध किया। इसी बात पर सुरेश ने घर में रखे कीटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया।इससे उसकी हालत खराब होने लगी। आनन-फानन में उसे देवचरा के किसी डॉक्टर के पास ले जाया गया। बाद में हालत बिगड़ने पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल भेज दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.