औरैया, मार्च 31 -- अछल्दा, संवाददाता। थाना क्षेत्र के गांव कंधिया में मंगलवार दोपहर एक युवक द्वारा संदिग्ध परिस्थितियों में कीटनाशक दवा पी लेने से उसकी हालत गंभीर हो गई। परिजनों की सूचना पर उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां से हालत नाजुक देखते हुए रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार कंधिया निवासी 28 वर्षीय आदित्य पुत्र रामकिशोर ने अचानक घर पर ही कीटनाशक का सेवन कर लिया। इसके कुछ ही देर बाद उसकी हालत बिगड़ने लगी और वह बेहोश होकर गिर पड़ा। घटना से परिजनों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में परिजन युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अछल्दा लेकर पहुंचे। वहां तैनात डॉक्टर ललित मोहन ने प्राथमिक उपचार किया, लेकिन हालत गंभीर होने पर बेहतर इलाज के लिए उसे चिचौली रेफर कर दिया। घटना के बाद परिवार में चिंता का माहौल बना हुआ है। वहीं यु...