शाहजहांपुर, जनवरी 13 -- तिलहर। पत्नी से फोन पर हुए विवाद के बाद युवक ने कीटनाशक दवा पी ली जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। परिजनों ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया जहां से डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। खड़खड़ी गांव के अनिल कुमार की पत्नी मायके गई हुई थी। रविवार की रात फोन पर बात करते समय अनिल और उसकी पत्नी के बीच विवाद हो गया। इससे नाराज होकर अनिल ने फसल के लिए घर में रखी कीटनाशक दवा पी ली जिससे उसकी हालत बिगड़ गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.