संभल, अप्रैल 27 -- ऐंचौड़ा कम्बौह थाना क्षेत्र के गोंजनी की मिलक में युवक ने तीन दिन पहले किसी बात से आहत होकर जहरीला पदार्थ (कीटनाशक) पी लिया। हालत बिगड़ने पर उसे अस्पताल मे भर्ती कराया गया। मेरठ में इलाज के दौरान सोमवार को उसकी मौत हो गई। ऐंचौड़ा कम्बौह थाना क्षेत्र के गांव गोंजनी की मिलक निवासी शान उर्फ सैफ अली पुत्र फुरकान (22) ने 25 अप्रैल को दोपहर में अपने खेत पर जाकर कीटनाशक दवा पी ली। बताया जा रहा है कि वह किसी बात से मानसिक रूप से आहत था, हालांकि वास्तविक कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। जहर का असर होते ही उसकी हालत बिगड़ने लगी। यह भी पढ़ें- जहरीला पदार्थ खाने से किशोर की मौत, परिजनों में मचा कोहराम परिजनों को जानकारी मिली तो वे उसे तत्काल उपचार के लिए अमरोहा के चौधरपुर स्थित एक निजी अस्पताल ले गए। वहां हालत गंभीर होने पर चिकित्सक...