कीटनाशक पीकर महिला ने की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस
सिमडेगा, मई 31 -- कुरडेग, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के सावा तेतरटोली गांव निवासी बसंती देवी ने कीटनाशक का सेवन कर आत्महत्या कर ली। घटना रविवार सुबह की है। जानकारी के अनुसार बसंती देवी के घर में मेहमान आए हुए थे और किसी बात को लेकर नाराज होकर उसने घर में रखे कीटनाशक का सेवन कर लिया। जब उसके पति कुंभकरण साय को इसकी भनक लगी, तब तुरंत उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया, जहां पर उसकी स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल सिमडेगा रेफर कर दिया। इधर सदर अस्पताल में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। जिसके बाद पुलिस महिला के शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।-
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.